नए साल की पहले सुबह में आंख खोलते ही मुझे देखने है
खिलते हुए फूल
देखना है दिन का उम्मीदों का चांद रात का थका हुआ सूरज
इस बार पकड़ने हैं कुछ भागते हुए पल

कुछ कदम पीछे भागता रास्ता
कुछ सपनों के साथ चलती मंजिलें,
इस बार छोड़ना है कुछ समझदारी भरे फैसले
कुछ अनकहे रिश्ते ,कुछ कड़वी पुराने शब्द
इस बार फेंकना है कुछ पुराने निर्णय वह सारे कड़वे रंग
इस बार संभाल के रखना है कुछ प्रेम की पातियां ,कुछ मुस्कुराहटें आने वाले जीवन के लिए