मुश्किलों की राह में
आस रखना सीख ले
मंजिले मिल जाएंगी
विश्वास रखना सीख ले
 मन में नए भाव रख
,घोंसलों का ख्याल रख
एक दिन महल बन जाएगा
तू ईट रखना सीख ले
तू दुखियों का उपचार कर,
 पपियो का संघार कर
निकल अपनी राह पर
 तू जगत का कल्याण कर
काली अंधेरी रात हो
और हौसलों का साथ हो
हिम्मत से अपनी राह के
चुभते हुए कांटे हटा
माना कि जीवन दर्द है सुख का भरोसा कम जरा
तू दर्द देकर तन को  जरा उनका मानना सीख ले हर वक्त तेरा हो गया
पंखों में भी होगी उड़ान
जब हौसले बढ़ जाएंगे
 उम्मीद की कश्ती चला
 तूफानों से लड़ना सीख ले
तू ज्ञान कीहर रोशनी से
अंधेरों का घर जला
 तू उठ किसी बच्चे के घर
 दिवाली का त्योहार कर