मुश्किलें आए तो तू रुकता क्यों है तूफान तो आएंगे भटकता क्यों है

अपनी हिम्मत से दे देना तू हर तूफान को जवाब जीत की सोच तू हर से डरता क्यों है

राह  पथरीली है कांटे सफर में आएंगे लक्ष्य पाने से पहले मंजिल से भटकता क्यों है

इश्क मंजिल से कर रास्तों से भी यारी रख

तेरी किस्मत एक दिन सवर ही जाएगी, लकीर हाथ की कितना तुझे आजमाएगी तपेगा तू तो तेरी हस्ती में निखार आएगा पंख खोल उड़ान की तैयारी रख

हवा विपरीत है हर कदम पर खींच लेती है

तपते सूरज को देख जलने से डरता क्यों है हौसला रख हृदय में सुबह की तैयारी रख

आज जी ले फिक्र कल की करता क्यों है सफलता आएगी अनुभवों से तू बचता क्यों है

नई कुछ कोशिश कर खुद को परखने की तैयारी कर

सोच कर हार और जीत मेहनत से भटकना क्यों है लोग तो लोग हैं तू लोगों की सुनता क्यों है खुद से खुद लड़ और खुद की जीत की तैयारी रख

तेरी मेहनत एक न एक दिन रंग लाएगी रात अमावस की सही एक दिन दिवाली आएगी दिए हौसलों के रख सफलता की तैयारी रख रख हौसला दिल में जीत की तैयारी रख