जीत छोटा सा शब्द बना
 संघर्ष इसका बड़ा होगा
जीतेगा बस वही,
 जो अंत तक खड़ा होगा
जो जलेगा परिश्रम की अग्नि में उसका प्रकाश लंबा होगा ।
जब लहू बहेगा कदमों से ,
तय मीलों का फासला होगा,
 सूरज की तरह चमकना है तो,अंधेरों से लड़ना होगा
जो आसमान को छूना है,
 तो मिट्टी में भी मिला होगा
चिड़िया बनकर पंख पसार
 बाज बंन कर चलना होगा
लक्ष्य पर तेरी नजर होगी
तो मंजिलों में हौसला होगा
हीरे जैसा निकलना है तो
 दर्द बड़ा सहना होगा
 राहे नई मिलती जाएगी
 हर पत्थर पर संघर्ष लिखा होगा संघर्षों में जीना होगा
संघर्षों से जीतना होगा
सीमा आचार्य