इंतजार में उसने अपना हर वक्त बिताया होगा
तेरे हर सितम उसने मुस्कुरा के निभाया होगा
 तेरी राहों  में , सदियों तक पलकों को बिछाया होगा
बैठा होगा ,जहां तेरे रह इंतजार में, हर फूल ,हर पत्ते, हर पत्थर को तेरी तारीफ
सुनाया होगा
मुस्कुरा के देख ले एक बार इस उम्मीद में उसने एक अरसा बिताया होगा
तेरी हर ना कर उसने आंखों को भी गया होगा
 तेरी और हां पर उसने अपना हर अरमान बिछाया होगा
तेरा आंसू ना गिरे जमीन पर उसने खुद को बिछाया होगा
तेरी रूह से अपनी रूह को मिलने के लिए न जाने कितनी अग्नि में उसने खुद को जलाया होगा
ए दिल इंतजार अभी बाकी है कितनी बार उसने खुद को यह कहकर समझाया होगा
 तेरी एक हां के लिए उसने हर जख्म को सीने से मुस्कुराके लगाया होगा
कितना खुश नसीब होगा वह जिसने इंतजार के बाद अपने महबूब को पाया होगा