तेरा मेरा रंग नहीं है ,
यह रंग प्रेम की बोली का
प्रीत के रंग में रंग दे मुझको
बस नाम लगा दे होली का
उड़े रंग गुलाल उड़े
हर चेहरे पर रंगत भर देना
इस बसंत मन झूम उठे
और नाम भांग की गोली का
आओ होली ऐसे खेलें
मन प्रेम के रंग में रंग जाए
बैर ना हो कटुता ना हो
बस रंग एक हो होली का
जो छिपा हो भीतर खुल कर आए
दिल की गांठे खुल जाए
मन से मन का मेल जोड़कर
नाम लगा दो होली का
सब मिलकर फिर रंग लगाओ
खुशी मनाओ नाचो गाओ
बुरा ना मानो होली कहकर उस चेहरे पर प्यार के रंग लगाओ
प्रेम रहे रंगों का भीतर नाम लगा दो होली का
