हिंदी दिवस के अवसर पर,
आओ हम सब मिलकर करें विचार
हिंदी है सम्मान हमारा
हमको है हिंदी से प्यार
माँ की ममता जैसी हिंदी
सृष्टि की सुंदरता सारी।
भावों की अभिव्यक्ति जिसमें
शब्दों की मधुरता सारी।
आओ हिंदी का मान बढ़ाए
प्रेम से भाषा को अपनाए
अपनी मातृभाषा में बोले,
मां के सारे बंधन खोलें
संस्कृति की ये है धरोहर
हमारी गौरव गाथा है।
विश्व में हिंदी का मान बढ़े,
हिंदी का गौरव बढ़ाना है
हिंदी है हम सबकी जान,
इससे है भारत की पहचान।
आओ हम सब एक हो जाए
हिंदी दिवस का पर्व मनाएं।