हिंदी भाषा से कर लो प्यार
ना करो भाषा का तिरस्कार
हिंदी गौरव है हिंद का
 हिंदी भविष्य की आशा है
 हर दिल की धड़कन है हिंदी
हिंदी जन जन की भाषा है
 हिंदी चरित्र है हिंदी ममता
हिंदी हर मन की अभिलाषा है
साहित्य का अथाह सागर है
 संस्कृति की परिचायक है
आसान लगेंगे वेद पुराण जब हिंदी भाषा में पढ़ पाएंगे
निराला, प्रेमचंद ,कबीर ,तुलसी की लेखनी समझ पाएंगे
 हिंदी स्वतंत्रता का प्रतीक, हिंदी प्रेम की परिचायक है
हिंदी हमारी आत्मा हिंदी हमारा आचरण हिंदी हमारी वेदना हिंदी सबका अभिमान है
 हिंदी अपनाऐ हिंदी गाऐ सब हिंदी में काम करे
हिंदी होगी एक दिन शिखर पर
जब हिंदी का सम्मान करें
जब करें हिंदी में राजकाज
तब हिंदी का होगा राज
 भाषाऐ चाहे अनेक हैं
हिंदी को हम अपनाएंगे
अपनी भाषा को एक दिन अपनी पहचान बनाएंगे