जीवन की भरपूर मिठास
रस,गुड़,चावल,गेहूँ प्रसाद
त्योहारों पर घर की घर की याद
छठ का पूजा मां की याद
सुमधुर छठ के लोकगीत
धार्मिक परंपराओं के प्रतिक
मां का भोजन निर्जल निर्मल भक्ति का भाव
सजे हुए हैं नदी,तलाब,
दीपों से जगमग रौशन घाट
जब आती है छठ की बात
घर आता है हर पल याद
स्वाद हजारों है जिह्वा पर
पूऐ में बस मां के प्रेम का स्वाद।
भक्ति अध्यात्म मैं हर सुख का त्याग
प्रेम में डूबा छठ का त्योहार त्योहार
सूर्य देव से मिले शुभआशीष
छठ माता देना हर मुश्किल मैं जीत
अपनी मिट्टी भूल न जाऊं
छठ पर मैं बस घर में आऊं
मां के हाथ का पुआ मिले
भाई बहन का स्नेह दुलार
छठ माता करना उपकार
मां के हाथ का पुआ ,ठेठुवा
प्रेम का हो हृदय मे स्वाद
,