बंधन है बहुत अब आजादी चाहिए
ख्वाबों को जीने की आजादी चाहिए
वो आज़ादी जो पहाड़ पर चढ़ते बच्चे को मुस्कुराती सुबह दे जाए
वो आजादी जो चार दिशाओं में नहीं सात रंगों तक फैल जाए
वो आज़ादीजहाँ उम्मीद माँ के सपनों की तरह दिल में रहती है
वो आज़ादी जहाँ अच्छा और अलग सोचने वालों को भी मंजिल मिलती है
वो आज़ादी जहाँ कच्चे मकानों में भी रात की रौशनी जगमगाती है
वो आजादीजहाँ भूख से रोने वाले बच्चों की करा ही नहीं हँसी ठिठोली की आवाज आती है
आजादी जो तुम्हें जिंदा और जीवित रहने के बीच का अंतर समझाती है
आजादी जहाँ कहने और सुनने वाले दोनों समझ लेते हैं एक दूसरे को हालात
वो आज़ादी जो साल में दो बार नहीं आती
आज़ादी तुम्हारे दिल और दिमाग में तुम्हें तुम्हारे होने का मतलब समझाती
है
तिरंगा मन में बसे और देश हर जुबां पर आए आजादी जो मजदूर की मेहनत और खिलाड़ी की जीत से महकती हो
आज़ादी जो फिल्मों में देशभक्ति से शुरू हो पर फिल्मों मे ही ना खत्म हो
एक आज़ादी जो पंखों को उड़ान दे
आज़ादी जो बेजुबानों को जुबान दे
बुआजादी जो तुम्हें मां बहन बेटी की मेहनत बलिदानों का कद्र करना सिखाए वह आजादी जो स्त्री और पुरुष कोई दूसरे का सम्मान करना सिखाए समझाएं वह आजादी जो तुम्हें खुद के लिए नहीं औरों के लिए भी जीना सिखाए
वो आज़ादी जो आपको अलग अलग रहने पर एक ही रखें
वो आज़ादी जो प्रेम और जिंदगी चुनने पर गर्दन को कलम ना करे
आज़ादी जो पुरानी और नई सोच का संगम बनाएँ
बीते कल का हाथ पकड़े और आज के साथ आने वाले कल तक का साथ निभाए
