आए नहीं सुदर्शन धारी
आज द्रौपदी खड़ी बेचारी
चारों दिशाए करती ताडव
फैले दुर्योधन से दुराचारी
खड़ी सभा में एक बेचारी
नारी जो सब करके हारी
एक उम्मीद कोई आएगा
गदा उठाकर शस्त्र चला कर रक्षा करेगा कोई शास्त्रधारी
अधरों पर कंपन है भारी है
कष्ट पड़ा है मन पर भारी
बिजली कौधी बादल का स्वर
कृष्ण कहे सुन सखी ओ प्यारी
क्यों निराश तू याचक क्यों है तू ही दुर्गा तू ही काली
उठा त्रिशूल तू गदा उठा ले प्रत्यंचा धनुष पर चढ़ा ले
बन चंडी तू रण को जगा ले
रूप रोद्र ले शस्त्र उठा ले
शत्रु का हर अंश मिटा दे
शंखनाद कर हो तैयार जन्म दिया है तूने जिसको क्यों सहती उसका अत्याचार
बहुत हो गई अनुनय विनय
अब तेरी प्रतिकार की बारी
नहीं है निर्बल शक्ति दिखा दे
चूड़ी के संग शास्त्रों के क्खनक सुना दे
करदे धरती को रक्त से रंजीत शत्रुओं का सर्वस्व मिटा दे
कोमल मगनयनी देवी से से अब तेरी काली चंडी बनने की बारी
दानव जैसे मानव अब भी घूम रहे हैं गली-गल मानवता को करके कलंकित ऐसे नरभक्षी वह बने पुजारी
है इनके सहार की बारी
ना तू सीता ना तू द्रौपदी फिर क्यों आएंगे गिरधारी तू समर्थ है तू शक्ति है
तू तो है बस आज कीनारी
शास्त्र उठाले कर तैयारी
तेरी है रण मैं लड़ने की बारी
अब नहीं आएंगे सुदर्शन करेंगे
