वक्त शरारत करें तो क्या करें
वक्त गिराता जाए तो क्या करें

वक्त सामने आ जाए तो क्या करें
वक्त बेवक्त टकराए तो क्या करें

हंसती अपनी मिटाए तो क्या करें
गिरगिट की तरह रंग बदले तो क्या करें

तमाशा हमारा बनाए तो क्या करें
खून के आंसू रुला आए तो क्या करें

इच्छाओं को ध्वस्त करता जाए तो क्या करें
कर्म के बाद भी परिश्रम कर आए तो क्या करें

हट अपनी पुगाए तो क्या करें
हमें समझ ना पाए तो क्या करें

जीवन का सार ना समझ आए तो क्या करें
खुद ब खुद अंदाजा लगाए तो क्या करें

मजाक हमारा बनाए तो क्या करें
हमें मिट्टी में मिल आए तो क्या करें

कैसे बचें इससे, कैसे बाल चलाता है
वक्त वक्त पर वार यह हम पर करता जाता है

इच्छाओं की पूर्ति के लिए, ताउम्र हमें दौड़ आता है
परिश्रम के बाद भी, फल इसका नहीं मिल पाता है

मनुष्य तो जीवन को, धारा में चलाते-चलाते
वक्त वक्त पर हार जाता है टूट जाता है।।

सीमा सूद ✍️ स्वरचित रचना
सतनाम नगर दोराहा
जिला लुधियाना।।