हिंदी वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं,

सर्वश्रेष्ठ भाषा है हिंदी,

स्वरो व्यंजनों का मेल है हिंदी,

सरल सादगी की भाषा है,

अद्भुत अक्षरों का तालमेल है,

अक्षरों का इसमें हेरफेर,

भाषा में डाले जान,

शुद्ध आचरण से बोली जाती,

सबके मन को यह लुभाती,

ऋषियों, मुनियों ने भी,

ग्रंथ इसमें लिख डाले,

पवित्रता की पहचान है,

हमारे देश का भविष्य,

 और वर्तमान है हिंदी।।

सीमा सूद ✍️ स्वरचित रचना

दोराहा जिला लुधियाना।।