विषय संत रविदास जी
जात पात के भेद मिटा दो,
धरती को फिर से सजा दो,
ईश्वर समृद्धि का गुणगान हो,
चारों और सत्य का उत्थान हो,
प्रेम की ज्वाला हर दिल में जगा दो,
सर्व मंगल कल्याण हो,
जन-जन में हित का गान हो,
ऐसा कोई समाधान ला दो,
ऊंच नीच का भेदभाव,
मन से जो निकल जाएगा,
जीवन हमारा धन्य हो,
परमात्मा से जुड़ जाएगा,
कर्म जीवनी हम कर डाले,
सुखों की कामना कर डालें,
हर युग हर त्रेता में,
बस राम नाम का गुणगान हो,
सबका मंगल कार्य हो जाएगा,
राम नाम का दीपक जब,
हमारी सांसों में उत्तर जाएगा।।
सीमा सूद ✍️ स्वरचित रचना
सतनाम नगर दोराहा,
जिला लुधियाना।।