सच का समंदर हम
आज पार करते जाएंगे
झूठ भरी इस दुनिया से
बिल्कुल नहीं घबराएंगे
लाख जतन करे कोई
हम हार के नहीं जाएंगे
सच की दीवारों पर
रंग अपना चढ़ाएंगे
मुमकिन है जीवन में
सच को का लेना
इस कथन को हम
थोड़ा तो आजमाएंगे
सीमा सूद ✍️
सतनाम नगर दोराहा

