मैं किताब हूं.............

ऋषियों मुनियों का दिया गया वरदान हूं

मैं गीता बाइबल और कुरान हूं

विद्या का सागर अध्यापक का अभिमान हूं

युगों युगों तक यूं ही चलती जाऊं

अज्ञानता का अंधकार मिटाऊं

मैं वह किताब हूं............

मुझको पढ़े जो, पढ़ता ही चला जाए

नई नई उपलब्धियां को.......

पार करता चला जाए..........

आशाओं का सागर में जगा दूं

पत्थर को पिघला कर मोम बना दूं

शक्तिशाली और बलवान हूं......

दीपक जो जगा दूं, तो उसे बुझाने ना दूं

बच्चे बूढ़े और जवान.........



सीमा सूद ✍️

सतनाम नगर दोराहा

जिला लुधियाना