कौन कहता है?????

कौन कहता है?????
की कलम चल नहीं पाती है,
शब्दों की बुलंदियां भी,
चढ़ नहीं पाती है,
वह मन के भावों को भी,
पढ़ नहीं पाती है,
कागज पर उतर कर भी,
दिल में उतर नहीं पाती है,
कौन कहता है?????
यह बेजान होती है,
कौन कहता है??????
की यह बेजुबान होती है,
कलम तो, शब्दों को,
तोलने का सामान होती है।।
सीमा सूद ✍️ स्वरचित रचना
सतनाम नगर दोराहा।
जिला लुधियाना।।