जीवन समुंदर है,
जीवन समंदर है।।
इसमें बेहकर ही जाना पड़ेगा,
आशाओं से भरी महफिल में,
रंग अपना दिख लाना पड़ेगा,
तेज है धार,वहाव बहुत है,
रुक-रुक कर, ठहर ठहर कर,
गहराई को आजमाना पड़ेगा,
वहां कर कहीं लहरें ना ले जाए,
अस्तित्व को पाने के लिए,
थोड़ा जोखिम तो उठाना पड़ेगा,
खूबसूरत है रंग जीवन का,
फ़िदा हम इस पर हो गए,
पा लेने की होड़ में,
खुद को खो गए,
ढूंढ कर खुद को,
वक्त से पहले,
ले आना पड़ेगा,
मुकद्दर को आजमा कर,
वक्त को अपना,
बनाना पड़ेगा,
वक्त की जंजीरे,
देख रही सब कुछ,
थोड़ा धर्म इनको,
भी निभाना पड़ेगा।।
सीमा सूद ✍️ स्वरचित रचना
सतनाम नगर दोराहा
जिला लुधियाना।। झो

