पल भर का जुनून, पल भर की जवानी है
मौत के फरमान पर, खत्म सब की कहानी है
तोड़ देगी जिंदगी, यह मौका ना छोड़ेगी
बचने के लिए तेरे, कोई रास्ता ना छोड़ेगी
लिपट जाओ आज तुम, वक्त के साए में
आ गई करीब जो, तुझको जिंदा ना छोड़ेगी
चंद सांसों पर भारी, इसकी सभी अदाएं
छोड़ के अपनी रूह को, चलो साथ इसके जाए
सीमा सूद ✍️
सतनाम नगर दोराहा
जिला लुधियाना
