? श्री कृष्णा
गुरु के बिन ज्ञान अधूरा
गुरु ही मार्ग दिखलाता है
शिक्षित बना कर विद्यार्थी को
जीवन का पाठ पढ़ाता है
पाठशाला से मिलता ज्ञान
ता उम्र रास्ता दिखलाता है
भटके ना वह मनुष्य कभी
जो गुरु की शरण में आता है
मात-पिता की सेवा में.......
गुरु कहते जीवन गुजारा करो
सेवा करके मां-बाप की......
अपनी प्रतिभा को निखार करो
साथ गुरु ना चले हमेशा.......
अकेले तुम को चलना होगा
जो लिया है ज्ञान गुरु से......
समेट कर उसे चलना होगा
सीमा सूद ✍️
सतनाम नगर दोराहा
जिला लुधियाना

