ए देश मेरे, तेरा क्या कहना,
रोम रोम में बस रहा,
तेरा ही एहसास है,
तीन रंग के झंडे से,
बुझती हमारी प्यास है,
जब हवा में लहराए,
हर दिल पर दस्तक दे जाए,
कौम के लिए मर मिटने का,
जज्बा हर दिल में बढ़ता जाए,
सुदर्शन चक्र को देख,
आंखों से नमन होता है,
तुझे तुझे ताकते रहे हरदम,
जन गण मन का वास हो,
हाथों को जोड़,
हवा में शांति गायन का,
 एहसास हो।।
सीमा सूद ✍️ स्वरचित रचना
सतनाम नगर, दोराहा
जिला लुधियाना।।