एक गोल चमकता चेहरा
रातों को दस्तक देता है
चंदा मामा नाम है पाया
सपनों को सजाने आया
आकाश की सैर करने
रोशनी को खूब फैलाने
तारों भरी महफिल में
अपना रंग जमाने आया
जब हम चलते रात को
साथ हमारे चलता है
भटक न जाए रातों को
इतनी रोशनी देता है।

सीमा सूद ✍️
सतनाम नगर दोराहा
जिला लुधियाना