आत्मा की आवाज सुनो,

आवाज कोो पहचान कर तुम,

सही मार्ग पर चल पाओगे,

जीवन है एक संघर्ष,

इसको पार तुम कर पाओगे,

मन तो पागल पंछी है,

डाल डाल पर मंडराता है,

एक डाल को छोड़कर,

दूसरी पर घरौंदा बनाता है,

मन से धोखा तुम खा मत जाना,

पढ़े बाद में पछताना तुमको,

इस के बहकावे में तुम आ मत जाना,

आत्मा की आवाज सुनकर,

परमात्मा में ध्यान तुम लगाना,

सफल रहोगे तुम जो मुख से करोगे,

राम नाम का गुणगान।।