तुम्हारी बातें तुम्हारे अंदाज
यादें हैं जो याद दिला जाते हैं
तुम्हारी हंसी वो बेपरवाह मुस्कान
यादें हैं जो याद दिला जाते हैं
कैसे भूलूं वो नजदीकी तुम्हारी
प्यार से वो मेरे कानो को छूना
मेरे गुमसुम होने पर मेरे रोने पर
सब ठीक है सब ठीक हो जायेगा
ये कहकर तुम्हारा गले लगाना
यादें हैं वो जो याद दिला जाते हैं
यादों के बंगले में एक याद तुम्हारी
खिड़की के झरोखों से झांकती है
आओगे तुम एक दिन
मुझे पता है ना
तुम न सही तुम्हारी यादें तो हैं
कुछ तो हैं जो याद दिला जाते हैं