मैं लिख लूंगी पत्थर पर भी
बस वो शब्द राम होना चाहिए
मैं कर लूंगी त्याग प्यार में भी
बस प्रीत में वो श्याम होना चाहिए
हठी हो जाऊंगी प्रीत में उसकी
बस प्रतिक्षा में वो सोमनाथ होना चाहिए
और मैं गा लूंगी गीत और ग़ज़ल भी
बस अल्फाज़ो में वो शख्स होना चाहिए
Seema Mahapatra
