ज़िंदगी की धूप में
बनके खड़ा वो छांव है
गिने नहीं उसने कभी
जाने दिल में कितने घाव हैं
सिक्कों की खनक को उसने
कभी न खाली होने दिया
जब दिया जितना दिया
एक बाप अपने संतान को
दुनियां भर का दौलत दिया
सब ठीक न होने पर भी
कह दिया सब ठीक है
अरे एक बाप ने अपने संतान के लिए
क्या क्या न किया
आज उसका काबिल संतान
विदेश से पढ़कर आया है
दो चार अंग्रेज़ी सीख कर
बाप को गवार बताया है
वो बाप जिसने संतान के लिए
क्या क्या न किया
वो बेटा आज पूछता है
मेरे लिए आजतक
क्या क्या है किया

