ना नशा चढ़ा है शराब का 
ना तलब है मुझे चाय की 
चढ़ा है बस सुरूर तेरे इश्क का 
मुझे बस तेरी ही तलब है 

ना रंग चढ़ता है गुलाल का 
ना छायी फागुन की मस्ती है 
रंग तेरी चाहत का चढ़ा है मुझपर 
बस तेरे ही संग मनानी होली है