कितना आसान है

 कुछ लोगों के लिए 

अलग हो जाना। 


नये जीवन की 

शुरुआत भर 

मान लेते हैं। 


और कुछ के लिए

किसी से दूर हो जाना

ही बन जाता है

अंत जीवन का। 


सीमा एच दहिया 'धृति'