आंखें बंद करूं जाने क्या आंखों से बह जाता है
खोज रही हूं सुख को ,दुख बाहों में भरकर आता है आसमान में उड़ना है पंखों में कुछ घाव भी हैं
ख्वाबों का दामन कैसे पकड़ू जूड़ा जिम्मेदारी से नाता है
शब्द नहीं मिलते होठों को दिल मैं ख्वाब हजारों हैं बिखर गए हैं मोती जो उनका दर्द से गहरा नाता है
