अंग्रेजी हिंदी से बोली देख तू है कुछ दिन की मेहमान
सारे मेरे आगे पीछे घूम कोई न गए हिंदी गान
अंग्रेजी के टूटे-फूटे शब्द सुनहरे लगते हैं
हिंदी बोलने वाले भी हिंदी भाषा से बचते हैं
अंग्रेजी वह शान से बोले तब अफसर कहलाते हैं
हिंदी का ज्ञान देने वे अंग्रेजी में लिखकर लाते हैं
मंद मंद मुस्काती हिंदी प्यार से कुछ यूं बोली
हृदय की भाषा ह्रदय ही समझे मैं तो हूं अलबेली
हर रंग में रंग जाती हूं अंग्रेजी से दोस्ती संस्कृत से प्यार निभाती हूं
पुत्र का है जो मां से रिश्ता
भावो का जो हृदय से रिश्ता
धरती का अंबर से रिश्ता
रंगों का इंद्रधनुष से रिश्ता
मैं सबकी सखी सहेली हूं डर नहीं मुझे तूफानों से मैं रहती सदा अकेली हूं हृदय की द्वंद्व की भाषा में बच्चों की पहली बोली हू
धरा हूं मैं मिट्टी नहीं ,जो आंधी से उड़ जाऊंगी
हिंदी प्रेमियों के कंधे पर बस आगे बढ़ती जाऊंगी

