मैंने पेड़ को छूआ

सब ने जाना

पेड़ ने भी मुझे छूआ

मैंने जाना

 

मैंने गाय को देखा।

सब ने जाना

गाय ने भी मुझे देखा।

मैंने जाना

 

मैं कौए से कुछ कहा

सब ने जाना

कौवे ने भी मुझसे कुछ कहा

मैंने जाना

 

मैंने तबले की थाप सुनी

सब ने जाना

तबले ने भी मेरी थाप सुनी

मैंने जाना

 

मैंने फूलों की महक ली

सब ने जाना

फूलों ने भी मेरी महक ली

मैंने जाना

 

मैं ब्रह्मांड में हूं

सब ने जाना

ब्रह्मांड मुझ में है

मैंने जाना