न जाने कौन हो तुम ,

न जाने कहाँ हो तुम ,

न जाने कब मिलोगे तुम ,

न जाने कब देखोगे तुम ,

न जाने कैसे हो तुम ,

न जाने क्यों खफ़ा हो तुम ,

न जाने क्यों छुपे हो तुम ,

न जाने क्यों दूर हो तुम ,

न जाने हो भी या नहीं तुम ,

न जाने अगर हो भी ,

तो बस एक इंतज़ार हो तुम |