'वह गणित में पहला स्थान पर आया है।
वह कितना सुन्दर गाना गाता है।
वह कितनी अच्छी अच्छी बातें करता है लोगों से।
वह एक दिन बहुत बड़ा इंसान बनेगा।
तू क्या करता हो'?
'वह अपनी जगह पर सही,
मैं मेरी जगह पर।
मछली पानी में रहती है,
चिड़िया आसमान में।
मछली आसमान में और चिड़िया पानी में…
मछली को सांस नहीं मिलेगी और चिड़िया डूब जाएगी'।
'मतलब'।
'मैं भूगोल में पहला स्थान पर आया हूँ।
मैं एक चित्रकार हूँ।
मैं अच्छी शायरी बोलता हूँ।
मैं भी एक दिन बड़ा इंसान बनूँगा'।
'अब मैं समझा'।
'तुलना करना पाप है।
हम सब अपनी जगह पर सही।
किसी की जगह कोई ले नहीं सकता'।

