झूठ बोलने की सज़ा माफी।
अर्ध सत्य बोलने की सज़ा जूते।
पूरा सत्य बोलने की सज़ा जेल।
अप्रिय सत्य बोलने की सज़ा फांसी।
मैं जीने के लिए झूठ बोलता हूँ।
जूते मैं अपना दो पैरों में पहनता हूँ।
इसलिए अर्ध सत्य को मैं हमेशा जूते में छुपा कर रखता हूँ।
पूरा सत्य मैं कभी नहीं बोलूंगा।
मैं एक अच्छा घर का लड़का हूँ- मैं कभी जेल नहीं जाना चाहता।
अप्रिय सत्य मैं कभी सुना नहीं,
भविष्य में सुनूंगा भी नहीं।
वह क्या है मुझे नहीं पता।
मैं जानना भी नहीं चाहता।

