समुंदर की ओर मत जाओ।

खारा पानी तुम्हारें अंदर से मीठापन को छीन लेगा, यह जानो।। 

 

समुंदर की ओर मत जाओ।

प्यास में खारा पानी को कभी पी नहीं सकोगे, यह मानो।।

  

समुंदर की ओर जाओ।

खारा पानी तुम्हें सिखाएगा नमक की ज़रूरत, यह जानो।।

 

समुंदर की ओर जाओ।

तैरना आसान है खारा पानी में, यह मानो।।