'मुझे मेरा भाई मिला है'।

'मुझे मिली है मेरी बहन'।

 

क्यों एक भाई को एक बहन नहीं मिला

और एक बहन को नहीं मिली एक भाई?

गाड़ी से टक्कर गाड़ी की

दंभ का संघर्ष।

 

समाज को बांधना है,

ज़रूरी है गठबंधन।

बंधन अमर है,

अटूट है गांठ,

लेकिन बदल गया बांधने का तरीक़ा।  


मुझे कोई दिक्कत नहीं।

जो जहां सुखी है, रहने दो।

मुझे बहन नहीं मिला, तो कोई दुःख नहीं।

मुझे भाई नहीं मिला, तो कोई दुःख नहीं।

मैं प्यार जगाता हूँ खुद से।।

,