मैं ने तालाब का पानी पिया।
कोई स्वाद नहीं।
मैं ने नदी का पानी पिया।
थोड़ा मीठा है।
मैं ने समुन्दर का पानी पिया।
नमक है उसमे।
जो लोग सबसे कम जानते हैं,
उनके जिंदगी का कोई स्वाद नहीं हैं।
अगर जिंदगी का स्वाद नहीं है,
तो जीने का मतलब भी नहीं है।
जिन लोगों का ज्ञान बहता है,
वे जीने चाहते हैं।
और जीने के लिए लड़ते भी हैं।
और जिनका ज्ञान चारों तरफ फैला हुआ है,
वे विजेता हैं इस धरती का।
अभी मैं नदी में तैर रहा हूँ
समुन्दर की ओर!

