एक पागल सबसे सुखी है
इस दुनिया में-
वह किसी की बात सुनता नहीं,
किसी से बात करता भी नहीं-
वह अपने में खुश।
वह अंदर से ख़ुशी है।
उसे समझ में नहीं आता है
कि वह भूखा है।
उसे समझ में नहीं आता है
कि वह प्यासा है।
उसे समझ में नहीं आता है
कि वह बीमार है।
उसे समझ में नहीं आता है
कि समाज उसे पागल बोल रहा है।
उसे सिर्फ यह समझ में आता है
कि अपने आप को भूल जाओ
और समाज से हमेशा मुक्त रहो।

