'मैं मेरी बेटी के लिए एक ऐसा लड़का चाहता हूं
जिसका बाप जिसे ज्यादा पसंद नहीं करता है
और जिसकी माँ अपना दूसरा बेटा या अपनी दूसरी बेटी को लेकर खुश है।
जिसका भाई जिसे ईर्ष्या करता है
और जिसकी बहन जिसके साथ हमेशा लड़ती है'।
'ऐसा क्यों'?
'वह लड़का मेरी बात सुनेगा
और मेरा घर पर रहेगा
इसलिए कि मैं उसकी कमी को पूरी करूंगा।
वह मेरी बेटी को मानकर चलेगा'।
'ऐसा क्यों'?
'मेरी बेटी एक अमीर बाप की बेटी है।
मैं कुत्ते पालना जानता हूं
और उसका इलाज भी'।


