मरे हुए लोग कभी लौटकर नहीं आते,
लेकिन अगर आते तो!
दादा आकर पूछता,
'मेरी पोती को शिक्षा मिली है क्या'?
दादी आकर पूछती,
'मेरा पोता सही इंसान बना है क्या'?
नाना आकर पूछता,
'मेरी पोती अपने पैरों पर खड़ी हुई है क्या'?
नानी आकर पूछती,
'मेरा पोता माता पिता को देखभाल करता है क्या'?
मरने के बाद भी घर की माया
कोई छोड़ नहीं सकता।

