'आपको मंत्र कहाँ से मिला है'?
'सपने में'।
'आपको शक्ति कहाँ से मिली है'?
'सपने में'।
'आपको सत्य कहाँ से मिला है'?
'सपने में'।
'आपको न्याय कहाँ से मिला है'?
'सपने में'।
'मैं भी सपना देखता हूं।
मुझे कुछ नहीं मिलता।
ऐसा क्यों'?
'इसलिए कि मैं आँखें खोल कर सपना देखता हूं,
और तुम आँखें बंद करके सपने देखते हो'।

