मानव की कहानी
अगर लिखनी है,
राष्ट्र से संबंधित
सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थान विचार करो।
एक जीवन- चाहे वह राजा या भिखारी-
राष्ट्र से अलग नहीं-
राष्ट्र के अंदर और एक राष्ट्र।
जैसे एक सागर की एक बूंद,
जैसे मानव शरीर की कोशिकाएं-
राष्ट्र का हर एक मानव।
राष्ट्र का नाम लोकतंत्र-
एक वोट एक पूजा,
एक वोट एक प्रेरणा,
एक वोट एक प्राप्ति,
एक वोट एक प्रगति…
कहानी मानव की,
कहानी लोकतंत्र की,
कहानी राष्ट्र की।

