'मैं मेरा मकान बेचना चाहता हूँ।

मेरा बड़ा बेटा मेरी ख़बर नहीं लेता।

मेरा छोटा बेटा कोरोना में मर चुका।

मेरी बड़ी बेटी मुझसे ज्यादा मेरा मकान को प्यार करती है।

मेरी छोटी बेटी चरित्रहीन है।

पांच साल बीत गया मेरी बीवी मुझे छोड़ के चली गई।

मैं अस्सी साल का हूँ । 

मैं वृद्धाश्रम में बाकी ज़िंदगी गुजरना चाहता हूँ। 

मकान बेच के जो मिलेगा, वह बैंक में रखूँगा

और उसे तोड़ के ज़िंदगी भर खाऊंगा'।




।