जब तक जिन्दा हूं,
मैं लिखूंगा।
एक मृत व्यक्ति लिख नहीं सकता,
क्योंकि वह कभी सोच नहीं सकता।
जीवित इंसान अगर नहीं लिखे,
वह मृत।
जीवन समय की तरह-
रोक नहीं सकता।
मैं जिन्दा हूं-
मतलब टाइगर जिन्दा है-
हिरन मारने के लिए नहीं,
सिर्फ हिरन को पीछा करने के लिए।
हिरन समय का एक रूप है।
मैं समय को खा नहीं जायूँगा,
लेकिन समय को मुझे कभी खाने नहीं दूँगा।
मैं समय को लिखना चाहता हूं-
जीवन समय का एक अंग है इसलिए।

