मैं जो हूं, मैं वह हूं।
आप जो सोचते हैं,
वह मैं नहीं हूं।
आप जो कहते हैं,
वह मैं नहीं हूं।
आप जो जानते हैं,
वह मैं नहीं हूं।
मैं क्या सोचता हूं,
सिर्फ मुझे पता है।
मैं क्या कहता हूं,
सिर्फ मुझे पता है।
मैं क्या जनता हूं,
सिर्फ मुझे पता है।
इसलिए मैं क्या करता हूं
या क्या करना चाहता हूं,
सिर्फ मुझे ही पता, आपको बिलकुल नहीं।
आप मेहरबानी करके सिर्फ चुप रहिए।

