कल क्या होगा

किसी को नहीं पता-

यह हम सभी जानते हैं।


लेकिन हम यह नहीं जानतें कि

आज का काम ही बताएगा

कल का परिणाम।


अगर आज मैं सच बोलूं

तो कल लोग मुझ पर विश्वास करेंगें।

और अगर आज मैं झूठ बोलूं

तो कल लोग मुझ पर विश्वास नहीं करेंगें।


अगर आज मैं काम करूँ

तो कल मुझे इनाम मिलेगा।

और अगर आज मैं सो रहूं

तो कल मुझे उत्पीड़न मिलेगा।