बचने के लिए

झूठ बोलना पड़ता है,

लेकिन जीने के लिए कभी नहीं।


जो लोग सिर्फ बचने के लिए झूठ बोलते हैं,

वे इंसान होते हैं।

जो लोग जीने के लिए भी झूठ बोलते हैं,

वे जानवर हैं।


इस दुनिया में इंसान और जानवर

एक साथ मिलकर रहते हैं।

इस दुनिया में जानवर इंसानों को खा जाते हैं। 


जिसदिन इंसान सभी जानवरों को जंगल में भेज देंगे,

उसदिन इंसानों को आज़ादी मिलेगी।