आप ऊपर बैठे हैं,
इसलिए मुझसे ज्यादा जानते हैं।
मैं नीचे बैठा हूँ,
इसलिए आपसे कम जानता हूँ।
एक बंदर तो पेड़ के ऊपर चढ़ता है-
वह क्या आपसे ज्यादा जानता है?
दूसरों को न जानकर सिर्फ खुद को जानना-
यह इस ज़माने का सबसे बड़ा योग होता है।
दूसरों को जानकर अपनी पहचान खो न बैठें।
असलियत में जीना सीखें।

