एक ब्रिज के नीचे

तीन आदमी रहते थे-

दादा, पिता और पुत्र;

तीन महिलाएँ रहती थीं-

दादी, मां और बेटी।


पचास साल तक

वे सुरक्षित रहें।

ब्रिज की उम्र साठ।


ऊपर से कितनी सारी गाड़ियां जाती थीं-

अमीर लोगों की गाड़ियां,

लेकिन वह ब्रिज बिलकुल टूटता नहीं था।


साठ साल बाद वह गिर गया।

छह जिंदगियां बन गईं

शोषण के शिकार,

बुनियादी ढांचे के शिकार कभी नहीं।