'मैं जो चाहता हूँ, वही होगा।
आप जो चाहते हैं, वह कभी नहीं।
मैं हमेशा सच बोलता हूँ,
आप की बातें सच नहीं।
अगर आप मेरी बातें नहीं सुनेंगें,
मैं आपको यहां से निकल दूँगा'।
बंधन को टूटने के लिए
ये बातें काफी होती हैं।
ये सब बातें के माँ बाप कौन हैं?
अहंकार और क्रोध।
बंधन में सब कुछ आ सकता है,
लेकिन ये दोनों कभी नहीं आने चाहिए।
अहंकार पेट्रोल का एक रूप
और क्रोध बारूद का एक रूप।
बाज़ार जाकर आप कुछ भी खरीद सकते हैं-
जैसे सब्जियां, कपड़े, कुर्सियों, टीवी इत्यादि,
लेकिन ये दोनों चीज़ें मत खरीदें।

